फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेन हादसे में मां-बेटे की मौत पर भड़का बख्शीपुरा

Mon, 02 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बख्शीपुरा में रेल हादसे में मां बेटे की मौत के बाद प्रदर्शन करते मोहल्लेवासी।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के डीजल पावर स्थित क्रासिंग पर शनिवार की रात हुए ट्रेन हादसे में मां व बेटे की मौत के बाद रविवार को बख्शीपुरा मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने घटना में रेलवे के प्रशासन के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टेशन अधीक्षक को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार की रात मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी महिला रोशनी गुप्ता अपने छोटे बेटे दिव्यांश के साथ रेलवे क्राॅसिंग पार करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान बेटा रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ा। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां व बेटा दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
हादसे से आहत मोहल्लेवासी रविवार सुबह एक मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। मोहल्लेवासियों ने रेलवे प्रशासन के जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन ने हठधर्मिता में आकर क्रासिंग बंद की है जिससे का आवागमन ठप हो गया है। मोहल्लेवासी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन रेल ट्रैक को मजबूरीवश पार करने को विवश है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनवाने को कहा था, लेकिन इस पर भी रेल प्रशासन गंभीर नही है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्लेवासियों ने सभासद प्रतिनिधि अखिलेश यादव गोले की अगुवाई में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां सभी ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि रेलवे क्रासिंग तब तक खोगी जाए, जब तक अंडरपास का निर्माण न हो जाए। मृतका रोशनी के परिवार को उचित मुआवजा देने और घटना में रेलवे विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर संतोष त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार शर्मा, पंकज पांडेय, विवेक सिंह, अमित श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, अभिनंदन मिश्रा, सोनू रावत, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
..........
शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए मोहल्लेवासी

बहराइच। बख्शीपुरा निवासी मां-बेटे की मौत के बाद मोहल्लेवासियों ने मिसाल पेश की। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि मृतका रोशनी का पति हर्षित ई- रिक्शा चलाता है। उसकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। मोहल्ला निवासी प्रदीप मिश्रा ने हर्षित की बहन काजल देवी के खाते में सहायता धनराशि जमा कराने के लिए मोहल्ले के व्हाट्सएप पर बार कोड पोस्ट कर सभी से मदद की अपील जारी की। प्रदीप की अपील के बाद मोहल्लेवासियों ने अपनी स्वेच्छा से धनराशि भेजी है।



इनसेट में-

पूर्व मंत्री यासर शाह ने उठाया मुद्दा



सोशल मीडिया के एक्स पर सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह ने अपनी पोस्ट में रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में देरी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही से ओवरब्रिज का कार्य तीन साल से बंद पड़ा हुआ है। इससे 40 से 50 हजार की आबादी प्रभावित है। उन्होंने लिखा है कि मार्ग बंद होने से मोहल्लेवासी मजबूरीवश रेलवे क्रॉसिंग के बगल बनी रेल ट्रैक को पार जाते है, जिससे हादसा हो रहा है। उन्होंने सरकार से घटना का संज्ञान लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें