फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना के अभिलेखों के सत्यापन व अपडेशन में बहराइच प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पीएम किसान योजना के अभिलेखों के सत्यापन व अपडेशन में बहराइच जिला पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि मन लगाकर ऐसे ही काम करते रहें। जिससे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बहराइच का नाम रोशन हो। अपने कामों में अव्वल रहने के लिए बहराइच जिले को जाना जाये।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि टीपी शाही द्वारा यह बताये जाने पर कि जनपद में अब तक चार लाख 22 हजार 123 कृषकों के भूलेख का सत्यापन लेखपालों के माध्यम से कराया जा चुका है, जबकि 55 हजार 434 किसानों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भूलेख के सत्यापन, फीडिंग एवं अपलोडिंग कार्य में जनपद बहराइच प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
यही नहीं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का हौसला आफजाई करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनश चन्द्र ने तहसील कैसरगंज का निरीक्षण कर पीएम किसान पोर्टल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत भूलेख सत्यापन तथा डाटा फीडिंग तथा अभिलेखों की अपलोडिंग कार्य का जायजा लिया। अवकाश का दिन होने के बावजूद संबंधित कार्मिकों द्वारा तनमयता के साथ किये जा रहे कार्यों पर जिलाधिकारी ने सभी को शाबासी देते हुए कहा कि इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य को जारी रखें, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये। जिससे किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें