फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच टाइटंस व पैंथर्स ने जीता मैच

Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में वेदवान प्रीमियर लीग के चौथे दिन दो मैच खेले गए। इसमें बहराइच टाइटंस व बहराइच पैंथर्स की टीम विजयी रही। मैदान में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जमी रही।
विज्ञापन


पहला मैच बहराइच राइडर्स व बहराइच टाइटंस के बीच खेला गया। बहराइच राइडर्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सूरज सिंह ने 28 और वैभव सूरज ने 27 रन बनाए।

जवाब में उतरी टाइटंस टीम ने वैभव के 41, देवाशीष राय के 34 व तुषार सोनी के 31 रनों के योगदान से अंतिम ओवर में दो विकेट से 133 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत तुषार सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच बहराइच पैंथर्स व बहराइच स्ट्राइकर के बीच खेला गया। बहराइच पैंथर्स के कप्तान कृष्णा सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 21 ओवरों में टीम 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें अल्तमस ने 54, सत्यम ने 26 व प्रीत वेदवान ने 23 रनों का योगदान दिया।

इसके जवाब में उतरी बहराइच स्ट्राइकर्स की टीम 21 ओवरों में 132 रनों पर ऑलआउट होकर मैच हार गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए कृष्ण सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अंपायरिंग यश चौरसिया व आशुतोष ने की। इस मौके पर गोविंद चौहान, हरेंद्र भगवान, आयुष चित्रांश, शादाब खान, देवाशीष राय, संजय श्रीवास्तव व मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें