फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मां की ममता का खौफनाक अंत, विवाद में भड़के कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला

Thu, 23 Jul 2026 09:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, विशेश्वरगंज (बहराइच)

सार

बहराइच में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर उमड़े ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की ममता का खौफनाक अंत बृहस्पतिवार सुबह उस समय हो गया, जब एक बेटे ने ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत पुरैना निवासी छैलू ने सुबह करीब सात बजे अपनी मां कन्या देवी (52) से पारिवारिक मामलों पर बातचीत शुरू की इसी दौरान आक्रोशित छैलू ने मां पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते तब तक कन्या देवी लहूलुहान होकर अचेत हो चुकी थीं। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का इंतजाम होता उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप छैलू पर ही सामने आया है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें