बहराइच। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण व समय से पूर्ण होने के चलते प्रदेश में बहराइच पुलिस को अक्तूबर माह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवहाहा के अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज आम जनता से जुड़ीं शिकायतों से संबंधित कुल 3,874 शिकायतों को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।
शासन द्वारा जारी अक्तूबर माह के मासिक मूल्यांकन में बहराइच जनपद पुलिस को कुल 115 अंक प्राप्त हुए। वहीं जनपद के सभी 23 थानों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। एसपी वृंदा शुक्ला ने जनपदीय आईजीआरएस शाखा में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों और थानों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।