फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ताइक्वांडो में बहराइच के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मेडल के साथ विजेता ​खिलाड़ी व अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर में 28 सितंबर को आयोजित मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग भार वर्गों में आठ स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खेल विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज की नाजिया, रमशा मिर्जा और जान्हवी जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीते। सीएमएस के जय जोशी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेक चौधरी और अभिराज ने भी अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा महाराज सिंह इंटर कॉलेज के दिलीप और राम नरायन सिंह इंटर कॉलेज खजुरी के देवा सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीता।
क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित सभी खिलाड़ी अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी। क्रीड़ा सचिव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर भी रोशन होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिता में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें