फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भरभरा कर गिरा छज्जा, युवक की दबकर मौत

विज्ञापन
खैरीघाट में छज्जा गिरने से युवक की मौत के बाद घर के बाहर जमा लोग।
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। घर में आराम कर रहे एक युवक पर छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवदत्तपुर गांव निवासी नत्थाराम (45) रविवार की दोपहर घरेलू कार्य करने के बाद थकान मिटाने के लिए घर के छज्जे के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इस दौरान रविवार को दोपाहर लगभग एक बजे घर का छज्जा उनके ऊपर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें