फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत एक गंभीर

Tue, 28 Feb 2023 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

सोमवार को परिवार में शादी थी। सभी लोग शादी में व्यस्त थी। सूर्यप्रकाश और उसके दोस्त भी शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन अचानक रात नौ बजे तीनों कहीं चले गए। जिसके बाद देर रात लगभग साढ़े बारह बजे प्रधान के पास जरवलरोड थाने से फोन आया और हादसे की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में जरवलरोड थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पीछे से रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था, कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस की माने तो यह बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे। वहीं गंभीर रुप से घायल एक युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं हादसे के समय चौराहे पर तैनात पीआरडी जवानों के ऊपर बाइक गिरने से दो जवानों के पैर फ्रैक्चर हो गए और शरीर में भी चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामनगर थाना क्षेत्र के माधव जलालपुर निवासी सूर्य प्रकाश अवस्थी (20), विमलेश यादव (25) व विकास चंद्र चतुर्वेदी सोमवार की रात किसी कार्य से जरवल आए थे। जहां से देर रात वह अपने घर माधव जलालपुर वापस जा रहे थे।

इसी दौरान बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवल चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि तीनों युवक उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में सूर्य प्रकाश अवस्थी और विमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं विकास चन्द्र चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था, कि बाइक उछल कर चौराहे पर ड्यूटी कर पीआरडी जवानों पर गिरी। जिससे पीआरडी जवान सागर व रामफेरे भी चोटिल हो गए और उनके पैर फ्रैक्चर हो गए। पीआरडी जवानों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां विकास की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने विकास को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

गांव में थी शादी, अचानक कहीं निकले थे तीनो दोस्त
शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक सूर्य प्रकाश अवस्थी के बड़े भाई यशोदा नंद अवस्थी ने बतया कि सोमवार को परिवार में शादी थी। सभी लोग शादी में व्यस्त थी। सूर्यप्रकाश और उसके दोस्त भी शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन अचानक रात नौ बजे तीनों कहीं चले गए। जिसके बाद देर रात लगभग साढ़े बारह बजे प्रधान के पास जरवलरोड थाने से फोन आया और हादसे की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गयी हैं और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें