बस डायवर्जन पर पलटने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। और दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया था। बस को जेसीबी की मदद से सीधा कर निकलवाया गया। यातायात व्यवस्था को पुनः बहाल किया गया।
बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रायबोझा क्षतिग्रस्त पुल के बगल में बने डायवर्जन पर दिल्ली से आ रही गोंडा डिपो की शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित होकर पलट गई है। लेकिन इस हादसे में सभी यात्री एवं ड्राइवर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बस डायवर्जन पर पलटने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। और दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया था। बस को जेसीबी की मदद से सीधा कर निकलवाया गया। यातायात व्यवस्था को पुनः बहाल किया गया। इससे करीब एक घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।