फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक साल से टूटे विद्युत पोल से हो रही आपूर्ति

Mon, 07 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बढ़ाईनपुरवा पुलिया के पास लगा टूटा पोल।
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा बढ़ईनपुरवा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। यहां आंधी में टूटे विद्युत पोल से बीते एक साल से लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है। हादसे की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। ऐसा तब है जब विभागीय जिम्मेदारों ने नया विद्युत पोल भी लगा दिया है।
विज्ञापन


बढ़ईनपुरवा संपर्क मार्ग पर वाहिद अली के खेत के पास लगा विद्युत पोल लगभग एक साल पहले आंधी में टूट कर झुक गया था। इसके बाद ग्रामीणोंं ने हादसे की आशंका को जाहिर करते हुए खंभा लगाने की मांग की थी। विभाग की ओर से टूटे खंभे के पास नया विद्युत पोल लगा दिया गया, लेकिन जिम्मेदार विद्युत लाइन को टूटे खंभे से हटाकर नए खंभे में जोड़ना भूल गए और एक साल से टूटे खंभे से ही आपूर्ति की जा रही है।
ग्रामीण प्रमोद वर्मा, सतीश वर्मा, मोलहे वर्मा, वाहिद अली, दीपक वर्मा आदि ने बताया कि टूटा हुआ विद्युत पोल किसी भी समय टूट नीचे गिर सकता है और हादसे का सबब बन सकता है। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन बने हुए हैं और हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें