फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : ईंट फेंकने के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Nov 2022 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

पप्पू (25) मनोरोगी था। बुधवार की रात छत पर टहलते समय उसने पड़ोसी बंटी मदेशिया के घर के शटर पर ईंट फेंक दी थी। जिससे विपक्षी आक्रोशित हो गए और घर में घुसकर उसके पुत्र की जमकर पिटाई की। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा के पांडेयपुरवा निवासी एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर में ईंट फेंक दी गई थी। गुस्साए पड़ोसियों ने युवक के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिहींपुरवा कस्बा के पांडेयपुरवा निवासी पप्पू (25) मनोरोगी था। बुधवार की रात छत पर टहलते समय उसने पड़ोसी बंटी मदेशिया के घर के शटर पर ईंट फेंक दी थी। जिससे विपक्षी आक्रोशित हो गए और घर में घुसकर उसके पुत्र की जमकर पिटाई की। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

घटना की सूचना मृतक की मां कलावती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए कलावती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों क तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें