फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, पकड़ कर सरयू में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जुलाहनपुरवा गांव के एक घर में मगरमच्छ घुस गया। परिवारवालों ने देखा तो शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सरयू में छोड़ दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जुलाहनपुरवा गांव निवासी रमजान के घर में मंगलवार रात कहीं से एक मगरमच्छ घुस आया। बुधवार सुबह जब घर के लोग जागे तो देखा कि बरामदे में गाड़ी के पास मगरमच्छ बैठा हुआ है। मगरमच्छ को देखते ही महिलाएं चीखते हुए कमरे की ओर भागीं। शोर सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग भी उठे और मगरमच्छ को देखा तो घबरा गए।
इसके बाद सभी लोग बाहर की तरफ भागे। सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर वन दरोगा सत्यजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन दरोगा ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर गायघाट के पास सरयू में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाहनपुरवा में नाला है। शायद नाले से ही मगरमच्छ आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें