फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : इंडो-नेपाल सीमा पर पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, बाजारों में रौनक बढ़ने से व्यापारी खुश

Sun, 14 Sep 2025 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नेपाल में नए प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद से ही भारत नेपाल सीमा पर हालात सामान्य होने लगे हैं। इससे यात्रियों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर अब हालात सामान्य हो गए हैं। दोनों देशों के नागरिक बिना किसी दिक्कत के सीमा पार कर रहे हैं, जिससे यात्रियों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण के बाद से ही आवागमन सुचारु होना शुरू हुआ था और अब व्यापारिक गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ रही हैं। हालांकि भारतीय वाहनों को नेपाल जाने के लिए अभी कस्टम सेवाएं शुरू होने का इंतजार है।

नेपाल पुलिस अधिकारी उपेंद्र बुढा थोकी ने बताया कि एक-दो दिन में कस्टम कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद भारतीय वाहन भी आसानी से नेपाल जा सकेंगे।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में नेपाल का बड़ा पर्व दसईं (दशहरा) होने से बाजार में रौनक और बढ़ेगी। भारतीय मजदूर बड़ी संख्या में नेपाल लौट रहे हैं और स्थानीय स्तर पर खरीदारी का दायरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


आईसीपी रुपईडीहा से वाहनों का संचालन पहले की तरह नियमित हो गया है और भारत से निर्यात होने वाले सामान अब सीधे नेपाल भेजे जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें