फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में बहराइच नौवें स्थान पर

Sat, 12 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शासन द्वारा जून के लिए जारी की गई सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में बहराइच जिले को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के विभिन्न विभागों जैसे राजस्व, विद्युत, कृषि, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन व उद्योग विभाग द्वारा शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने के परिणामस्वरूप ओवरऑल रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि राजस्व विभाग की बात की जाए तो जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसी स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अपेक्षाकृत कम अंक अर्जित करने वाले विभागों को निर्देश दिया है कि प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाएं ताकि भविष्य में जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें