फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: ससुराल वालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला...दिनदहाड़े वारदात; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Fri, 02 Jan 2026 09:27 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के ग्राम बनकुरी में प्रेम विवाह को लेकर पुरानी रंजिश खूनखराबा में बदल गई। शादाब (20) को ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में ग्राम बनकुरी में शुक्रवार को पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरातफरी का माहौल है। हत्या का कारण प्रेम विवाह का विरोध बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बनकुरी गांव निवासी शादाब (20) पुत्र मुनव्वर अली ने करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी हबीब की पुत्री यासमीन से प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि विवाह के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और कुछ समय तक हालात सामान्य भी रहे, लेकिन अंदरूनी रंजिश और आपसी मनमुटाव पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया।
 

Trending Videos

रास्ते में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया

शुक्रवार दोपहर बाद शादाब खेत की ओर गया था। शाम को लौटते समय रास्ते में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पुरानी बातों को लेकर पहले कहासुनी हुई, इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते, शादाब गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह और रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत का कहना है कि प्रेम विवाह को लेकर हत्या का मामला लग रहा है। मृतक के पिता मुनव्वर की तहरीर पर हसीब समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शादी से नाखुश था यास्मीन का भाई

गांव निवासी शादाब और यास्मीन एक-दूसरे से प्रेम करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों घर से चले गए थे। यास्मीन मुस्लिम समुदाय की जोगी बिरादरी से ताल्लुक रखती है, जबकि शादाब साईं बिरादरी का था। बाद में गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी कर लिया था। इसके बाद शादाब बरात लेकर यास्मीन के घर पहुंचा और धूमधाम से दोनों की शादी हुई।

शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन यास्मीन का भाई हसीब इस रिश्ते से सहमत नहीं था। शादाब के पिता मुनव्वर ने बताया कि हसीब आए दिन शादाब से विवाद करता रहता था। शुक्रवार शाम गांव के बाहर शादाब को अकेला पाकर हसीब ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें