फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पिता ने गला दबाकर बेटी को मार डाला, प्रेम-प्रसंग से नाराज था; दो महीने पहले प्रेमी संग भागी थी

Tue, 12 May 2026 06:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद परिवार में तनाव बना हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतापुर गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने सोमवार रात नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी हरदेव प्रसाद की बेटी संगीता (17) का प्रेम प्रसंग गांव के ही अल्पसंख्यक समुदाय के युवक आजाद खां से चल रहा था। इसके कारण परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मां लीलावती के मुताबिक करीब दो माह पहले संगीता अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। 

विज्ञापन


इस पर परिवार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर संगीता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया था।

साथ जाने की जिद कर रही थी

बताया जा रहा है कि युवक हाल ही में जेल से छूटकर गांव लौटा, इसके बाद परिवार में फिर तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार संगीता दोबारा युवक के संपर्क में थी और उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद हो रहा था। 

सोमवार रात करीब एक बजे संगीता घर के बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पिता हरदेव प्रसाद ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह मां लीलावती ने बेटी को मृत हालत में देखकर शोर मचाया। इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ हर्षिता तिवारी भी गांव पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां लीलावती की तहरीर पर पिता हरदेव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे भी घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें