गुड़िया के पिता रामनरेश ने बताया कि मुंशीलाल दीपावली के दूसरे दिन से ही बेटी पर ससुराल चलने का दबाव बना रहा था। बेटी का कहना था कि अभी ससुराल जाने पर भाई दूज के दिन दोबारा मायके आना पड़ेगा। इसलिए पूजा करने के बाद ही जाना ठीक रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
सुबह बाजार से खरीदकर लाया था चाकू
पुलिस पूछताछ में मुंशीलाल ने बताया कि पत्नी के मायके में रुकने की जिद से वह नाराज था। उसने यह भी बताया कि बुधवार सुबह नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदा था। इसके बाद दोपहर में घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।