फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच ब्लास्टर्स की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। - फोटो : बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को स्वर्गीय कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला बहराइच थंडर्स और बहराइच ब्लास्टर्स टीम के बीच हुआ, जिसमें ब्लास्टर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और जनसत्ता दल के अध्यक्ष देवानंद सिंह रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर बहराइच ब्लास्टर्स टीम के कप्तान जयप्रकाश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में टीम को झटके लगे और दो विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन कप्तान जयप्रकाश ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने 71 गेंदों पर 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्हें अमरनाथ का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 38 गेंदों में 43 रन बनाए। ब्लास्टर्स ने 22 ओवर में चार विकेट पर 183 रन बनाए। थंडर्स की ओर से अक्षत, गौरव और सचिन ने एक-एक विकेट लिया। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच थंडर्स की टीम दबाव में आ गई और 22 ओवर में 151 रनों पर सिमट गई। सचिन सिंह ने 47 और सत्यम साहू ने 37 रनों का योगदान दिया। ब्लास्टर्स की ओर से मृदुल, रजत, जयप्रकाश और गोविंद ने दो-दो विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए जयप्रकाश को मैन ऑफ द मैच और सचिन सिंह को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें