फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज(बहराइच)। बाइक से घर जा रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। युवक के परिजन पीछे से ट्रक के टक्कर मारने की बात कह रहे हैं जबकि पुलिस युवक के अपने आप गिरने को मौत का कारण बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायकनहर के मजरा हुबलाल पुरवा निवासी मनोज (28) की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरने से मौत हो गई। युवक का पोस्टमार्टम करवाने आए उसके भाई नंदलाल ने बताया कि मनोज मंगलवार को अपनी पत्नी को डिलिवरी करवाने के लिए सीएचसी लाया था, जहां उसके बेटी हुई है। इसके बाद पत्नी को एंबुलेंस से घर वापस भेजने के बाद वह बाइक से साथ आ रहा था।
इसी दौरान कैसरगंज बाजार के पास उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेल्मेट नहीं लगाए था। अगर हेल्मेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं इस संबंध में जब प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि युवक स्वयं गिर गया था। प्रथम दृष्टया नशा करना प्रतीत होता है। किसी भी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर नहीं मारी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें