कैसरगंज (बहराइच)। नगर पंचायत कैसरगंज की ओर से सब्जी मंडी में हो रहे नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुुए व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों नेे प्रदर्शन के बाद एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को नाली निर्माण के जांच का आदेश दिया है।
स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार की दोपहर काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए। उन्होंने सब्जी मंडी में हो रहे नाली निर्माण की चौड़ाई कम होने व गुणवत्ता में धांधली बरते जाने की बात कही। मौके पर मौजूद व्यापारी अनिल सोनी, अभय द्विवेेदी, सत्तन मौर्या, श्यामजी, अशोक सोनी, उमेश कुमार, रामगोपाल यादव व नान बच्चा सोनी ने बताया कि वार्ड नंबर आठ डिहवा दक्षिणी में नगर पंचायत की ओर से नाली बन रही है। इसकी चौड़ाई लगभग आठ सेे दस इंच है। जबकि पुुरानी कच्ची नाली पहले से ही डेढ़ फुट चौड़ी है।
ऐसे में कम चौड़ी नाली का निर्माण होने से यहां जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। व्यापारियों का कहना था कि नाली निर्माण में निर्धारित मानक के अनुसार सीमेंट व बालूू का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा। व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम पयागपुर महेश कुमार कैथल को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने इसकी जांच अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी को सौंपते हुए समस्या का निस्तारण करानेे के निर्देश दिए।