फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से सात कच्चे मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। अरनवा के मजरा नौव्वनपुरवा में सोमवार रात करीब दो बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग ने छह और मकानों को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस गया। इसके अलावा गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

नौव्वनपुरवा निवासी रामावती के कच्चे मकान से सोमवार रात लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझानेे का प्रयास किया, लेकिन लपटेें विकराल होती गईं। कुछ ही देर में आसपास के छह और मकान आग की चपेट में आ गए।
रामावती, नंदराम, पेशकार, रुद्रसेन, कमलेश, बच्छराज व कुलेराज के मकानों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मंगलवार को तहसील की टीम ने क्षति का आकलन किया। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। आग लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें