फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। महसी की ग्राम पंचायत धर्मापुर में रविवार रात फूस के घर में आग लग गई। अंदर सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। आग से घर में रखी पांच हजार की नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

धर्मापुर निवासी लखन रविवार रात परिवारवालों के साथ सो रहे थे। देर रात घर में आग लग गई। लखन ने बताया कि आग की लपटें तेज हुईं तो आंख खुली। इसके बाद सभी लोग बाहर भागे। थोड़ी देर में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर आग बुझाई। लखन ने बताया कि आग से पांच हजार की नकदी, कपड़े, अनाज व बिस्तर समेत पूरी गृहस्थी राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि रामदेव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को आग लगने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें