बहराइच। लोहड़ी यहां परंपरागत ढंग से उत्साहपूर्वक श्रद्धा से मनाई गई। पंजाबी समुदाय के लोगों ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की। युवक, युवतियां ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। जिन पंजाबी परिवारों में विवाह हुआ था या पहली संतान हुई थी वहां जबरदस्त उत्साह दिखा।
लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी तो मक्का खील, रेवड़ी व मूंगफली अग्नि में समर्पित कीं। पंजाबी समाज के पुरुषों व महिलाओं ने पंजाबी लोकगीत गाए। खुशी के माहौल में लोहड़ी मांगी। युवाओं ने मूंगफली, मक्का, रेवड़ी का प्रसाद भी बांटा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पंजाबी समुदाय में लोहड़ी का खासा उत्साह देखा गया।