फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सातवां दिन भी रहा सर्द, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सात दिनों से लगातार चल रही सर्द पछुआ हवा लोगों को शिमला का अहसास करवा रही है। शनिवार को 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के चलते न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। घंटाघर से पीपल तिराहे के बीच सिर्फ गर्म कपड़े की दुकानों पर भी खरीदार नजर आए। व्यापारियों ने ठंड के चलते नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार सुबह कोहरे के चलते प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दृश्यता 50 मीटर रही। वाहन चालकों को फॉग लाइट के सहारे वाहन चलाते देखा गया।
कपड़ा व्यापारी अजय व मोहम्मद वसीम ने बताया कि शीतलहर के चलते बीते एक हफ्ते से ग्राहकों की आमदकम हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहे हैं। चूड़ी विक्रेता जुबेर ने बताया कि सर्दी का असर चूड़ी व्यवसाय पर भी पड़ा है। बीते 10 दिनों से ग्राहक नजर ही नहीं आ रहे हैं। व्यापारी फहीम ने बताया कि इन दिनों में मेकअप व फैशन के सामान की मांग भी काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि ठंड ऐसे ही जारी रही तो व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, अयोध्या से मिली जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति तक शीतलहर जारी रह सकती है। एक-दो दिन में तामपान और लुढ़कने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें