खैरीघाट(बहराइच)। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर विराम लगने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दस दिनों के अंदर अज्ञात चारों ने छह घरों को शिकार बनाया है। शुक्रवार रात भी चोरों ने दीवार फांद कर एक घर से लाखों का सामान पार कर दिया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार निवासी सुंदर लाल के घर शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। सुंदरलाल ने बताया कि दीवार फांद कर अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर में रखे लाखों के आभूषण सहित काफी सामान पार कर दिए। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खैरीघाट थाना क्षेत्र में बीते 10 दिनों के अंदर यह छठी चोरी है। इससे पूर्व 22 दिसंबर को चोरों ने चार दुकानों, 24 दिसंबर को बेहड़ा निवासी सुरेश कुमार के घर चोरी की थी।