फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोर्ड परीक्षा के लिए 118 परीक्षा केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला परीक्षा समिति की ओर से इस वर्ष परीक्षा के लिए 124 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से छह केंद्रों को विभिन्न खामियां मिलने के कारण रद्द कर दिया गया है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए नवंबर माह में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके तहत 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीते सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या 53575 थी। परीक्षा के आयोजन के लिए 104 केंद्रों का निर्धारण किया गया था। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 64 हजार 58 हो गई है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों के बाद जिला परीक्षा समिति ने 124 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया था।
परिषद की ओर से इनमें से 118 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी सूची में नगर के प्राचीन विद्यालयों में शामिल महाराज सिंह इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। अंतिम सूची में इसे परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। वहीं, मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा की सादी उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के कारण परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें