फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मदरसे में नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ मदरसा शिक्षक ने शारीरिक शोषण किया था और फरार हो गया था। पुलिस आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शिक्षक के संपत्ति की कुर्की भी तैयारी कर ली थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक मदरसे का शिक्षक वहां पढ़ने वाली एक नाबालिगछात्रा का महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था जिसके चलते छात्रा प्रतिदिन घर देर पहुंचती थी। इस संबंध में मां के पूछने पर छात्रा ने अपने साथ हो रही घटना को बताया था। परिजनों ने आरोपी शिक्षक अबू उमर पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार था।
महीनों आरोपी की तलाश में दबिश देने के बाद पुलिस ने आरोपी के संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर ली थी और उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया था। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि 22 अक्तूबर से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अबू उमर को जेल भेेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें