फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध शराब पर अंकुश के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नववर्ष व क्रिसमस जैसे पर्व के मद्देनजर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पर अंकुुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। शासन के निर्देश पर आगामी 5 जनवरी तक प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के सहयोग से तहसीलवार छह टीमों का गठन किया गया है। सभी तहसीलों में बुधवार से अभियान की शुरुआत भी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने बताया कि शासन की ओर से नव वर्ष व क्रिसमस पर्व को देखते हुए कच्ची शराब के अवैध धंधे व पर अंकुुश के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत घाघरा के कछार क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर छापा मार कर कार्रवाई होगी। कच्ची शराब के उत्पादन व बिक्री के लिए चिन्हित जरवल, महसी, रामगांव, सीमावर्ती क्षेत्र बलई गांव समेत अन्य स्थानों को चिन्हित कर आबकारी निरीक्षकों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।
पड़ोसी जनपद सीतापुर व पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब पर भी विशेष नजर रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न राजमार्गों पर संचालित होटल, ढाबों व इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की भी तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें