फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोहरे की सफेद चादर ओढ़ देर तक सोया रहा सूरज, सात डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तराई में गलन और बढ़ गई है। बुधवार को दिनभर कोहरे की चादर तनी रही। दोपहर को थोड़ी देर के लिए सूर्य भगवान के दर्शन हुए, लेकिन कोई खास असर नहीं रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं से लोग ठिठुरने पर मजबूर रहे। सुबह 10 मीटर ही दृश्यता रही। वहीं न्यूनतम पारा लुढ़ककर सात डिग्री पहुंच गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तराई में शीतलहर और कोहरे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। । बुधवार की सुबह कोहरा और धुंध के बीच हुई। देर तक कोहरे की चादर से तराई लिपटी रही। सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा। तीन बजे के बाद फिर से बदली छा गई। सुबह घना कोहरा छाया रहने से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग, बहराइच नानपारा , बहराइच भिनगा मार्ग पर भी कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आये। सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तापमान में गिरावट और कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनें की जरूरत है। रात्रि में बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें