फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो नगर पंचायतों में 6.50 करोड़ से बनेंगे कल्याण मंडप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की नवसृजित नगर पंचायत रुपईडीहा व कैसरगंज को शासन ने आधुनिक सुविधा युक्त एक एक कल्याण मंडप का तोहफा दिया है। इसका सीधा फायदा क्षेत्र की 45 हजार की आबादी को सस्ती दर पर मांगलिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के स्थान के बतौर मिलेगा। शासन की ओर से कल्याण मंडप के निर्माण कार्य के लिए प्रति कल्याण मंडप सवा तीन करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

अब कल्याण मंडप का नक्शा प्राप्त होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन चिन्हित जमीन पर जलनिगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के माध्यम से निर्माण कार्य कराने की कवायद शुरू करेगा। कैसरगंज व रुपईडीहा में प्रस्तावित कल्याण मंडप का निर्माण एक हजार से पंद्रह सौ वर्गमीटर क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत रुपईडीहा के पचपकरी वार्ड में जमीन को चिन्हित भी कर लिया गया है। जबकि कैसरगंज में जमीन की खोज का कार्य चल रहा है। जमीन चिह्नित होने के बाद कल्याण मंडप का नक्शा शासन से स्वीकृत होगा। इसके बाद ही कार्यदायी संस्था द्वारा दोनों निकाय में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। दोनों नगर पंचायतों में बनने वाले कल्याण मंडप सभी तरह की सुविधाओं से युक्त होंगे। कल्याण मंडप में लोगों को हवादार कमरे, हाल, आधुनिक शौचालय व शुद्ध पेयजल समेत अन्य सभी जरूरी सहूलियतें भी मिलेगी।
नक्शा स्वीकृति बाद शुरू होगा निर्माण
नवसृजित नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड पचपकरी में कल्याण मंडप बनवाने के लिए भूमि को चिन्हित किया गया है। शासन स्तर से इसके निर्माण के एि सवा तीन करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसमें से 1.62 करोड़ की धनराशि का आवंटन भी प्रथम किश्त के रूप में हो चुका है। शासन स्तर से नक्शा स्वीकृति के बाद प्रस्तावित कल्याण मंडप का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेनू यादव, प्रभारी ईओ रुपईडीहा नगर पंचायत
जल्द ही पूरी होगी जमीन की खोज
कल्याण मंडप के लिए निकाय क्षेत्र में उपयुक्त जमीन की खोज का कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए शासन की तरफ से सवा तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर इसकी किस्त राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। भूमि स्थल चयनित करने के बाद कल्याण मंडप का नक्शा तैयार कर संस्तुति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिवम द्विवेदी, ईओ नगर पंचायत, कैसरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें