नवाबगंज (बहराइच)। चौक घंटाघर-निम्निहारा संपर्क मार्ग गड्ढामुक्त न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सड़क की मरम्मत न होने पर निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि संपर्क मार्ग पर बरसात समाप्त होने के बाद भी जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। गड्ढे भर दिए जाएं तो समस्या का समाधान हो जाए। जवाहर लाल यादव ने कहा कि यह मार्ग श्रावस्ती व नेपाल को जनपद से जोड़ता है। इसके बाद भी अधिकारियों को चिंता नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मुनव्वर, मुजम्मिल, शरीफ अहमद, नसीम सिद्दीकी, वसीम अहमद, चांद बाबू, काले खां, गुलाम रसूल आदि शामिल रहे।