फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीएम ने पूछा हाल तो भावुक हो उठे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पेंशनर्स डे पर विकास भवन सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ बैठक के दौरान जब डीएम ने उनका हालचाल पूछा तो सभी भावुक हो उठे। सबने छलकती आंखों से समस्याएं रखीं तो डीएम ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक प्रताप नरायन पाठक द्वारा सभी प्राथमिक शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने व स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों ने कोरोना संक्रमण काल में डीए का एरिअर भुगतान कराने की भी मांग की। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने 90 वर्ष की अधिक आयु के दस सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ कविता मीना, एसपी प्रशांत वर्मा, सीएमओ डॉ.एसके सिंह, सीएमएस डॉ.ओपी चौधरी व सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स कल्याण समन्वय समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के अध्यक्ष आरसी चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि किसी बीमारी के इलाज के बाद सीएमओ कार्यालय द्वारा व्यय प्रतिपूर्ति देने में महीनों लग जाते हैं। इसमें लिपिकों द्वारा कटौती भी कर दी जाती है।
आरसी चौधरी, अध्यक्ष।
सेवानिवृत्त कर्मियों की काफी समस्याएं विभिन्न विभागों में लंबित हैं। सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा बुढ़ापे में छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाना काफी दुष्कर है। ऐसे में प्रशासन त्वरित निस्तारण पर ध्यान दे तो राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

आर पंडित मशरिकी, जिला मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें