फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दहेज में बाइक-मोबाइल न मिली तो जान देने पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अभी तक सिर्फ दहेज प्रताड़ना से तंग होकर विवाहिता की आत्महत्या के बारे में ही सुना जाता है। हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट पुल से वायरल एक वीडियो ने इससे बिल्कुल इतर नजारा पेश किया है। इस वीडियो में शादी में ससुराल वालों की तरफ से बाइक व मोबाइल न मिलने से आहत एक युवक अपनी जान देने की बात कहता है।
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ा युवक पुलिस द्वारा दबोचे जाने से पहले बताता है कि क्या मेरा मन बाइक और मोबाइल चलाने का नहीं होता। अगर ससुराल वालों से यह दो चीज मांगी थी तो कौन सा गुनाह किया। इसी लिए अब आहत होकर नदी में कूद कर जाने देने जा रहा हूं। पीड़ित युवक का पुलिस द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला निवासी मकसूद अली पुत्र साबिर अली और ससुराल का पता बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा में होने की बात कही है। युवक ने यह भी बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और आत्महत्या से पहले वह उनके बारे में ही सोच रहा था। वीडियो बना रहे पुलिस कर्मियों ने युवक को मेहनत करने और बच्चों को अच्छे से पढ़ाने की सलाह देकर वापस घर भेज दिया। हरदी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें