फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डायबिटिक फुट से सचेत रहें मधुमेह पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में रविवार को चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन डिस्टनेक्विट हेल्थ आर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया। सम्मेलन में चिकित्सकों ने मधुमेह से पीड़ित रोगियों को डायबिटिक फुट समेत मधुमेह के कारण होने वाली अन्य समस्याओं के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं में तेजी से फैल रहे मधुमेह पर चिंता व्यक्त की। विशेषज्ञों ने मधुमेह से बचाव के लिए समय रहते दवाओं व उचित खानपान की भी सलाह दी। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के डॉ. ज्ञान चंद ने मधुमेह के कारण पैरों में होने वाली सड़न से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है और उसके पैरों में किसी प्रकार का घाव या छाला नजर आ रहा है तो इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। आगे चलकर यह डायबिटिक फुट व अल्सर का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित दस फीसदी मरीज एक न एक बार इस बीमारी की चपेट में आते हैं। ऐसे में इसके प्रति सावधान होने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें