बहराइच। नए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने रविवार की रात चार चौकी प्रभारी, दो वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनाती का इंतजार कर रहे छह उपनिरीक्षकों को भी तैनाती दी गई है।
एसपी प्रशांत वर्मा ने रविवार की रात जालिम नगर चौकी प्रभारी सूरज कुमार को हटाकर रायपुर राजा का चौकी प्रभारी बना दिया। वहीं खैरीघाट थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मिश्र को जालिम नगर चौकी की कमान सौंपी गई। इसी प्रकार रिसिया मोड चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी को कानूनगोपुरा चौकी का प्रभारी और कानूनगोपुरा चौकी प्रभारी रहे बीरपाल को रिसिया मोड़ चौकी का प्रभारी बनाया।
मोतीपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अंजनी कुमार को खैरीघाट थाना व दौलतपुर चौकी प्रभारी सुभाष यादव का तबादला हरदी थाने किया गया। पुलिस लाइन में तैनाती का इंतजार कर रहे अशोक कुमार चतुर्वेदी की तैनाती मोतीपुर थाना, विजय बहादुर गिरि को मोतीपुर, मुकेश पांडेय को पयागपुर, रामानंद सिंह को खैरीघाट, मदन लाल को मुर्तिहा कोतवाली और अमित कुमार सिंह को साइबर सेल में तैनाती मिली है।