फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दूध में मिलाते थे केमिकल, तीन डेयरी कर्मचारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए डेयरी कर्मी लोगों की सेहत से खिलवाड़ से भी नहीं चूकते। आनंदा डेयरी की बहराइच शाखा में तैनात तीन कर्मचारी दूध में केमिकल मिला देते थे और गलत कंपनी को गलत इंट्री भेज देते थे।
विज्ञापन

इसकी आशंका होने पर डेयरी मैनेजमेेंट ने इसकी जांच करवाई। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर बहराइच शाखा के उक्त तीन कर्मियों पर डेयरी के नोडल अधिकारी ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज करवाया।
दिल्ली की आनंदा डेयरी की एक शाखा बहराइच में भी संचालित है, जहां ग्रामीणों क्षेत्रों से दूध एकत्र कर उसे बाहर भेजा जाता है। दूध कलेक्शन में जब गड़बड़ी की भनक लगी तो डेयरी के नोडल अधिकारी अशोक शर्मा ने तीन कर्मचारियों कोतवाली देहात के सैराथीपुरवा निवासी वीएलए पूजाराम यादव, दरगाह शरीफ निवासी केमिस्ट मंजीत कुमार व डाटा इंट्री ऑपरेटर रमेश जायसवाल पर मुकदमा दर्ज करवाया। एफआईआर में बताया कि लगातार दूध में मिलावट की शिकायत आ रही थी जिसको लेकर कंपनी द्वारा वरिष्ठ केमिस्ट प्रमोद कुमार की टीम द्वारा जांच करवायी गई थी।
विज्ञापन

इसमें दूूध के नमूनों में भारी मात्रा में केमिकल की मिलावट पाई गई है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने बताया कि आरोपी इसकी गलत डाटा इंट्री कर कंपनी को भेज देते थे। थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ रामदवन मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें