फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में लहूलुहान मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास बृहस्पतिवार शाम एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसका गला रेता गया था। युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल के परिजनों ने नशे में खुद ही गला काटने की आशंका जताई है। वहीं, नानपारा कोतवाल ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी मंजूर (39) बृहस्पतिवार की शाम नानपारा तहसील के पास लहूलुहान हालत में पड़े मिले। मंजूर का गला रेता हुआ था और खून बह रहा था। राहगीरों ने जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसकी मां नाजमा ने बताया कि मंजूर किसी कार्य से चार दिन पूर्व घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। बृहस्पतिवार को गांव के एक युवक ने जानकारी दी कि वह घायल अवस्था में तहसील के पास पड़ा हुआ है। नाजमा ने आशंका जताई कि मंजूर नशे का आदी है। हो सकता है कि नशे में खुद ही गला रेत लिया हो। वहीं, नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें