फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों का उत्पात, पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हूजूरपुर(बहराइच)। हुजूरपुर थाने से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित नरसिंह पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार देर रात कार सवार चार-पांच लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध पर पिस्टल तान दी। वहीं, पुलिस तेल न देने को लेकर विवाद होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात पहुंचे कार सवार कुछ लोगों ने तेल भरवाया। पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। चौकीदार ने विरोध किया तो एक युवक ने पिस्टल तान दी। इसके बाद कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। आरोप है कि कार सवारों ने लूट का प्रयास भी किया। वहीं, हुजूरपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद था। तेल न देने को लेकर विवाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पिस्टल ताने दिख रहा है। मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें