फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कलश यात्रा निकली, श्रीचंडी यज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पिपरिया गांव में शनिवार से श्रीचंडी यज्ञ का शुभारंभ हो गया। इससे पहले महिलाओं ने सरयू नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकाली। 201 कन्याओं को भोज भी कराया गया। रविवार शाम को कवियों की महफिल सजेगी।
विज्ञापन

पं. मुकुंदराम मिश्र ने बताया कि कलश पूजन के बाद यज्ञ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि रोज दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रीराम कथा व देवी महिमा सुनाई जाएगी। शाम सात बजे से रात 10 बजे मधुर संकीर्तन मंडल व अनुरागी संकीर्तन मंडल की ओर से मीठे भजनों की अमृतमयी वर्षा होगी। कार्यक्रम संयोजक कवि योगेंद्र ने बताया कि चार दिसंबर की शाम सात बजे से विराट कवि सम्मेलन होगा। इस मौके पर मुख्य यजमान बाला प्रसाद अवस्थी, डॉ. घनश्याम मिश्र, रामनिवास जायसवाल, हरिओम मिश्र, सावित्री देवी, सुनीता मिश्रा, योगेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें