फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गन्ने की चोरी में की गई थी मुबारक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर क्षेत्र में बीतेे 30 नवंबर को युवक की हत्या गन्ना चोरी को लेकर की गई थी। शनिवार को खुलासे के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलरिया गाजीपुर के मजरा पडुआ में मुबारक (40) की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। शव मिलने के बाद से पुलिस खुलासे की कोशिश कर रही थी। शनिवार को सर्विलांस व हुजूरपुर थाने की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मुबारक आए दिन लोगों के खेत से चोरी से गन्ना काट लेता था। घटना वाले दिन भी रामदेव यादव के खेत से गन्ना काट रहा था। इसी दौरान रामदेव यादव व उसका साथी शौकत अली मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख मुबारक भागने लगा, लेकिन दोनों ने लाठी मारकर उसे गिरा दिया उसके सिर पर लाठी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों उसका शव खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को रायपुर बेहड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें