फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसएसबी व वन विभाग की टीम के सामने आया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। सोशल मीडिया पर जंगल में टहलते बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चकिया रेंज का है। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी तब बाघ उनके सामने आ गया। डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

डीएफओ, कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन ने बताया कि वीडियो बहराइच की चकिया रेंज का लग रहा है। पूरी जानकारी कराई जा रही है। वहीं, चकिया रेंज में जंगल के किनारे बसे गांवों में जाकर वन विभाग की टीम ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। साथ ही बाघ से बचाव के लिए पटाखे व जलाने के लिए लकड़ी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें