फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की तहरीर पर भी दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हिंदुस्तान चाइल्ड हॉस्पिटल में बुधवार की देेर रात इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई थी। मामले में चिकित्सक समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को डॉक्टर की तहरीर पर भी पुलिस ने दो नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मासूम के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई करने के बजाए उनको ही परेशान कर रही है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि डॉ. गयास ने घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज दिया है। इसमें उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की बात सामने आई है। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें