फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा क्षेत्र में हो रागी, ज्वार व बाजरा की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सेहत के लिहाज से काफी गुणकारी रागी, ज्वार और बाजरा की मांग बढ़ रही है। इनकी खेती मुनाफ के लिहाज से काफी मुफीद है। किसानों को जागरूक करें ताकि वे इन फसलों की बुआई का क्षेत्रफल बढ़ाएं। ये बातें अफसरों के साथ बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वे शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने नानपारा में कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि कल्याण केंद्र का भी दौरा किया। इस दौरान हाल ही में बनी सीसी रोड व टाइल्स की खराब गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा हुआ तो निर्माण करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा। मंत्री ने किसानों को किट का वितरण भी किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। खाद, पानी व बीज की उपलब्धता भी मानक के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में दलहनी फसलों के साथ ही कुटकी, सांवा, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा आदि फसलों का बुआई क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। इस मौके पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व सदर विधायक अनुपमा जायवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें