फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन

- एक बाइक पर सवार थे चार लोग
सवांद न्यूज एजेंसी
बहराइच। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दंपती समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा में ममता रानी इंटर कॉलेज के निकट एक बाइक पर सवार चार लोग कस्बे की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महबूबनगर गांव निवासी गोपाल (40), गोविंद (35), गीता (30) व अन्नू (10) वर्ष घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय गोपाल और गोविंद की मौत हो गई। उधर, रिसिया थाना क्षेत्र के करनिया गांव निवासी वृद्ध अर्जुन लाल वर्मा पत्नी मनोरानी उर्फ कृष्णावती के साथ वाहन से बरथनवा स्थित ससुराल जा रहे थे। बलिदान पुरवा गांव के पास पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, नानपारा के जोलहन पुरवा गांव निवासी छोटकाऊ रिश्तेदार हबीबुल के साथ बाइक से जा रहे थे। बाईपास मार्ग पर उनकी साइकिल से टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें