फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की 65 दुकानों पर छापा, तीन के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
08 बीएचआर 31 - नानपारा में एक दुकान पर छापेमारी करते कृषि अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले की तहसीलों में मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने खाद-बीज की 65 दुकानों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी व उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमों ने 41 दुकानों से नमूने भरे। सिंगल टैग बीज मिलने, बीज रखरखाव व दस्तावेज दुरुस्त न मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। चार विक्रेताओं को नोटिस दी गई। कार्रवाई के दौरान कई विक्रेता शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध करवाने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने यह अभियान चलाया। उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने कैसरगंज व महसी, जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने नानपारा व मिहींपुरवा और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदयशंकर ने पयागपुर व सदर तहसील क्षेत्र में छापे मारे। टीमों ने जिले की 65 दुकानों पर खाद-बीज के रखरखाव, गुणवत्ता, दस्तावेज आदि की जांच की।
इस दौरान अजय वर्मा बीज भंडार, रुपईडीहा, जनता बीज भंडार, मिहींपुरवा और धनागमा सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, मिहींपुरवा में सिंगल टैग बीज मिलने व रखरखाव सही न मिलने पर इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वर्मा किसान सेवा केंद्र, बाबागंज, अफजाल ट्रेडर्स, जमुनहा, न्यू श्याम बीज भंडार, मिहींपुरवा व गणपति एग्रो सीड्स, मिहींपुरवा में खाद व बीज का रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिला। इन सभी को नोटिस जारी की गई है। बीज संदिग्ध पाए जाने पर 41 नमूने भी संकलित किए गए।
विज्ञापन

कंपनी टैग व प्रमाणीकरण टैग वाले बीज ही बेचने के निर्देश हैं। कोई दुकानदार मानक विहीन सिंगल टैग बीज बेचता पाया गया तो लाइसेंस निलंबित कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें