फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और डेंगू की चपेट में, एक में मिले जेई के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रैपिड जांच में पांच मरीज सामने आए। मेडिकल कॉलेज में बने डेंगू वार्ड में इस समय 15 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक मरीज में जेई के लक्षण भी मिले हैं। नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि सोमवार को तेज बुखार से पीड़ित 65 मरीजों की रैपिड जांच की गई। इसमें पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी की स्थिति सामान्य है। सभी मरीजों को दवाएं व उपलब्ध सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान टाइफाइड से पीड़ित लगभग 15 मरीज मिले हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। एक मरीज में जेई के लक्षण भी मिले हैं।
मेडिकल कॉलेज में इस समय मरीजों की भीड़ ने स्वास्थ्य विभाग को परेेशान कर रखा है। यहां नेपाल से लेकर श्रावस्ती, बलरामपुर समेत आसपास के जिलों के मरीज आते है। वहीं, सीएचसी में दस-दस बेड के वार्ड बनाने का दावा जरूर किया गया है, लेकिन सामान्य बुखार वाले मरीजों को ही उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें