फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, दो और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। मेडिकल कॉलेज आने वाले बुखार पीड़ितों में से हर दिन डेंगू के मरीज से निकल रहे हैं। शुक्रवार को हुई रैपिड जांच में भी दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन लोगों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, 82 बुखार पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। डेंगू से पीड़ित मरीजों के साथ ही अन्य कारणों से आने वाले बुखार में भी प्लेटलेट्स की संख्या कम देखी जा रही है। ऐसे में प्लेटलेट्स मांग भी काफी बढ़ गई है। जिला चिकित्सालय स्थित एक मात्र ब्लड बैंक में रोगियों के परिजन प्लेटलेट्स लेने के लिए सुबह से ही लाइन लग जाते हैं। इसमें निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों के परिवारवाले भी शामिल होते हैं। हालांकि, स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के मामले बढ़ने की वजह से मेडिकल कॉलेज में पैरासिटामॉल समेत अन्य दर्द व बुखार निवारक दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। मेडिकल स्टोरों पर भी इन दवाओं की खासी मांग है। कहीं-कहीं पैरासिटामॉल टेबलेट की उपलब्धता में कमी भी देखी जा रही है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने से रोगियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
डेंगू के साथ ही अन्य कारणों से आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है। दवाओं के साथ ही जांचें भी की जा रही हैं। डेंगू वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी चौधरी, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें