फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से झगड़े के दौरान सास की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र के नकही गांव में बृहस्पतिवार की रात सास व बहू की तकरार में सास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकही गांव निवासी तारावती (93) पत्नी त्रिवेणी यादव की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है तारावती का उनकी बहू विमला देवी (44) पत्नी विजय बहादुर के साथ किसी बात का लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान बहू के हमले में सास तारावती की मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बर्तन मांजने को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से सास तारावती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें