फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में कैट फिश फंसने के बाद दम घुटने से हुई थी डॉल्फिन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज के गेट संख्या एक पर मृत मिली डॉल्फिन का बुधवार को पोस्टमार्टम हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गले में कैट फिश फंसने के बाद दम घुटने से मौत हुई है। डॉल्फिन का शव मंगलवार को मिला।
विज्ञापन

सूचना पर डीएफओ आकाशदीप बधावन समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। डॉल्फिन के गले, नाक व मुंह से खून निकला पाया गया था। डीएफओ ने बताया कि बुधवार को तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में कैट फिश फंसने के बाद दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन मादा थी। उसकी उम्र लगभग 10 साल थी। पोस्टमार्टम के लिए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें