फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बौंडी के कायमपुर निवासी राममिलन ने फखरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री मीरा (25) का विवाह चार वर्ष पूर्व फखरपुर के ग्राम सिरौली कला निवासी निरंजन के साथ हुआ था। शादी के बाद मीरा के दो पुत्र भी हुए जिनकी आयु ढाई वर्ष व डेढ़ वर्ष है।
राममिलन ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मीरा के पति निरंजन, ससुर भुसैली, सास व देवर सूरज दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की देर शाम भुसैली ने उन्हें करंट लगने से मीरा की मौत की सूचना दी। राममिलन ने दहेज के लिए हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें